
गायिका सेलेना गोमेज का इस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उनके पूर्व प्रेमी व कनाडाई गायक जस्टिन बीबर के न्यूड तस्वीर को हैकर ने पोस्ट कर दिया है। वेबसाइट ईटीऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, सोमवार को गोमेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीबर की नग्न तस्वीरें पोस्ट हुईं, जिन्हें देखकर उनके (गोमेज) 12.5 करोड़ फॉलोअर हैरान रह गए। बीबर की ये पुरानी तस्वीरें ब्यूटी ब्लॉगर जेड पीयर्स के साथ 2015 में बोरा बोरा में छुट्टियां मनाने के दौरान की हैं। हैकिंग के बाद गोमेज का अकाउंट तुरंत निष्क्रिय कर दिया गया।
इन्टरस्कोप रिकॉर्ड्स के डिजिटल मार्केटिंग डायरेक्टर किर्स्टन स्टब्स ने अकाउंट के निष्क्रिय होने के बारे में दर्श्कों को सूचित करने के लिए ट्वीट किया, फिर से लांच करने से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर हमने इंस्टाग्राम अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद ही गोमेज का इंस्टाग्राम अकाउंट सक्रिय हो गया। इस पर से बीबर की न्यूड तस्वीरें हटा दी गईं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website