
लंदन। हम हमेशा कहते हैं कि दो विभिन्न प्रजाति के जानवरों के बीच एक दूसरे से दोस्ती बना पाना बहुत मुश्किल होता है। वो एक तरह के नहीं होते हैं जिस कारण वे दोनों एक-दूसरे को जैसा समझना चाहिए वैसा नहीं समझ पाते हैं। हमें यह लगता है कि दो जानवरों के प्रजातियों तथा व्यवहारों में अंतर ही उनके बीच झगड़े का कारण बन सकता है जिसे हम दोनों को अलग-अलग रखकर बचा सकते हैं।
यह सच है कि सभी पशुओं की प्रजातियां एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकतीं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सभी जानवर ठीक इसी प्रकार प्रतिक्रिया करेंगे। अगर अाप अभी भी आश्वस्त नहीं हैं तो नीचे दी गई कहानी को पढ़ें, इससे आप जल्द ही समझ जाएंगे कि हम यह क्यों कह रहे हैं कि दो प्रजाति के जानवर एक साथ रह सकते हैं।
पोल्डी और इंगो दो अलग प्रजाति से संबंधित हैं। इनमें पोल्डी एक उल्लू है और इंगो एक बेल्जियम शेफर्ड। इसमें पोल्डी अाकार में बहुत छोटा है जबकि इंगो एक उल्लू के सामने विशाल जानवर की तरह दिखता है। लेकिन, इस प्रकार से भिन्नता के बावजूद दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त भी हैं। इंगो ने पोल्डी के सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रखी है जिससे उसका मित्र हमेशा सुरक्षित रहे।
इंगो के मालिक तेंजा ब्रेंडिट पेशे से प्रोफेशनल फोटोग्राफर और आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने पोल्डी और इंगो के दोस्ती को फोटोग्राफों के सीरीज के माध्यम से संकलित कर इंटरनेट पर भी शेयर किया है। पोल्डी की साइज और कमजोरियों ने इंगो को आकर्षित किया। पोल्डी का जन्म छोटे आकार के साथ उसके भाइयों के जन्म लेने के बाद हुआ था इसलिए इंगो उसकी देखभाल करने लगा तथा उसका रक्षक भी बन गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website