
काबुल: आत्मघाती हमलावर ने आज यहां क्रिकेट स्टेडियम के समीप खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। हमलावर जब स्टेडियम की ओर बढ़ रहा था तो उसे एक सुरक्षा द्वारा चेकप्वाइंट पर रोका गया जिसके बाद उसने खुद को बम से उड़ा लिया। स्टेडियम में मैच चल रहा था।
पुलिस प्रवक्ता बासिर मुजाहिद ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने अपने जीवन का बलिदान देकर हमलावर को दर्शकों (स्टेडियम के भीतर) के पास पहुंचने और विनाश को अंजाम देने से रोका।’’ घायलों में दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। घटनास्थल से कई एंबुलेंस को जाते हुए देखा गया जिनमें संभवत: घायलों को अस्पताल ले जाया गया।अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता फरीद कोटक ने बताया कि धमाके दौरान स्टेडियम के अंदर क्रिकेट मैच चल रहा था लेकिन सभी खिलाड़ी और क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी सुरक्षित हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website