Wednesday , September 16 2026 10:18 AM
Home / News / ट्रम्प की धमकी कुत्ते के भौंकने जैसी: उत्तर कोरिया

ट्रम्प की धमकी कुत्ते के भौंकने जैसी: उत्तर कोरिया


सियोल: उत्तर कोरिया ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की उनके देश को बर्बाद करने की धमकी को तवज्जो न देते हुए इसकी तुलना ‘कुत्ते के भौंकने’ से की और कहा कि उत्तर कोरिया इस धमकी से नहीं डरेगा।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने पहले संबोधन में उत्तर कोरिया को चेतावनी दी थी कि अगर उसने अमरीका या उसके सहयोगी देशों पर हमला किया तो अमरीका उसे पूरी तरह बर्बाद कर देगा। संयुक्त राष्ट्र बैठकों के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग-हो को पत्रकारों ने ट्रम्प के भाषण से संबंधित सवालों पर घेर लिया तो मंत्री ने एक कहावत से इसका जवाब दिया।

उन्होंने कल अपने होटल में प्रवेश करते हुए कहा, ‘‘एक कहावत है कि कुत्ते कितना भी भौंकते रहें लेकिन कारवां चलता रहता है।’’ अगर वे धमकियों से हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं तो वे निश्चित रूप से सपना देख रहे हैं।