Thursday , April 30 2026 2:44 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान बिना शादी के बन जाएंगे पापा

सलमान बिना शादी के बन जाएंगे पापा


मुंबई: सलमान खान की शादी की खबर का तो सब फैंस इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शादी का तो पता नहीं सलमान ने बच्चों को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर उनके फैंस चौंकने वाले हैं।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने इशारा किया है कि वो पिता बनेंगे लेकिन बिना शादी किए। खबरों के मुताबिक ‘सलमान सेरोगेसी के जरिए पिता बनने की तैयारी में हैं। सलमान ने ये भी कहा था कि उनकी उम्र अब 50 से ज्यादा हो गई है और उनके माता-पिता भी उन्हें सेटेल देखना चाहते हैं, उनके बच्चों को देखना चाहते हैं। वैसे बता दे कि इससे पहले भी एक्टर्स बिना शादी किए पिता बने हैं।
तुषार कपूर(2016) और करण जौहर(2017) सेरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। करण जौहर के जुड़वा बच्चे हैं। सलमान की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।