
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली अमीशा पटेल भले ही फिल्मों से नदारद हो चुकी हैं, लेकिन उनके शौंक आज भी पहले ही जैसे हैं। हाल ही में अमीशा पटेल को एयरपॉट पर देखा गया। ऊपर से नीचे तक सफेद कपड़ों में अमीषा पटेल वाकई बहुत खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन उनके हाथ में जो बैग है क्या आप उसकी कीमत जानते हैं? अमीशा पटेल ने ‘Versace Chaos’ काउचर का बैग कैरी किया हुआ, जिसकी कीमत एक एप्पल मैकबुक के बराबर है। जी हां, सही पढ़ा आपने, एप्पल की एक मैकबुक कम से कम 50 हजार रुपये का है। सोचिए, हाथ में पकड़ा हुआ एक बैग ही 50 हजार का है तो उनके और शौंक कितने कीमती होंगे।
देखा जाए तो अभी हाल फ़िलहाल अमीषा पटेल के बारे में यह भी चर्चाए चल रही है की वह जल्द ही अभिनेता ‘सनी देओल’ के संग में फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में भी नजर आएगी।
इस फिल्म में अमीषा पटेल के साथ-साथ हमे प्रीति जिंटा भी नजर आने वाली है। नीरज पाठक के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, मनोज जोशी और अरशद वारसी भी होंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website