Sunday , June 21 2026 10:29 PM
Home / Entertainment / Bollywood / पूल में दिशा पटानी के साथ रोमांस के बाद अब इस अंजाद में नजर आए टाइगर श्रॉफ, वायरल हुई फोटो

पूल में दिशा पटानी के साथ रोमांस के बाद अब इस अंजाद में नजर आए टाइगर श्रॉफ, वायरल हुई फोटो


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘बागी 2’ की शूटिंग को लेकर काफी बिजी हैं। इसके बावजूद वो अपना फोटो खिचवाना नहीं भूलते हैं।
हाल ही में टाइगर की कुछ तस्वीरें सेशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में टाइगर स्विमिंग पूल के पास बेहद शानदार तरीके से मिड-एयर किक मारते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में वो बहुत हॉट और कूल लग रहे है। इस फोटो को देख अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि ये फोटो ‘बागी 2’ के सेट पर ली गई हैं। हम ये इसलिए कह रहे हैं क्योंकी एक दिन पहले टाइगर की गर्लफेंड दिशा पाटनी के साथ एक फोटो सामने आयी थी। इस तस्वीर में दोनों स्विमिंग पूल के अंदर रोमांटिक पोज में नजर आए थे। इस फोटो के बाद अब टाइगर की एक और फोटो सामने आयी हैं। इस फोटो में भी वो स्विमिंग पूल के यहां दिख रहे हैं।
बात दें कि टाइगर और दिशा ने फिल्म ‘बागी 2’ के शूट का पहला शेड्यूल खत्म कर लिया है। खबरों के मुताबिक, इस महीने के शुरुआत में दोनों ने पुणे में शूटिंग शुरू की थी। इस फिल्म को अहमद खान डायरैक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।