Sunday , February 22 2026 8:23 AM
Home / Entertainment / विंस्टीन मुद्दे पर चुप रहने के लिए रोज को दिया गया यह ऑफर

विंस्टीन मुद्दे पर चुप रहने के लिए रोज को दिया गया यह ऑफर


लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री रोज मैकगोवन का कहना है कि उनके द्वारा हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद इस मामले में चुप्पी साधने के लिए उन्हें 10 लाख डॉलर की पेशकश की गई थी।
वेबसाइट ‘एनवाईटाइम्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, मैकगोवन का कहना है कि उन्हें विंस्टीन के किसी करीबी शख्स द्वारा इस रकम की पेशकश की गई। शुरुआत में वह 60 लाख डॉलर में यह सौदा करने के लिए तैयार हो गईं, लेकिन इसके बाद उन्होंने इससे पीछे हटने का फैसला किया।
मैकगोवन ने कहा, ‘‘मेरे पास ऐसे लोग आए जिन्होंने मुझे रकम की पेशकश की ताकि मैं अपनी कला को वित्त पोषित कर सकूं। मैंने अंदाजा लगाया कि मैं उससे तीस लाख डॉलर से ज्यादा रकम ले सकती हूं, लेकिन बाद में मैंने महसूस किया कि मैं गलत कर रही हूं, मुझे तुम्हारा धन नहीं चाहिए। यह मुझे घृणास्पद महसूस कराएगा।’