
लॉस एंजेलिस। स्कॉटिश अभिनेत्री करेन गिलन का कहना है कि वह वास्तविक जीवन में ‘बेहद अजीब महिला’ हैं। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 29 वर्षीय अभिनेत्री आगामी फिल्म ‘जुमांजी : वेलकम टू द जंगल’ में कमांडो रूबी राउंडहाउस की भूमिका में हैं, लेकिन उनका कहना है कि वास्तविक जीवन में वह इसके बिल्कुल विपरीत हैं, वह इसी फिल्म में मोर्गन टर्नर द्वारा निभाए जा रहे किरदार मार्था श्वाट्र्ज की तरह हैं, जो शर्मीली, किताबें पढ़ते रहने वाली लडक़ी है।
गिलन ने वर्जिन अटलांटिक्स वेरा पत्रिका को बताया, ‘‘ईमानदारी से कहूं, तो मैं मार्था हूं, मैं पूरी तरह से इस बात को समझ सकती हूं कि मुझे इस भूमिका के लिए क्यों लिया गया, क्योंकि आमतौर पर मैं बिल्कुल अजीब महिला हूं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website