
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक के पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उसके पेट से कुछ ऐसा निकला जिसे देखकर डॉक्टर सहित हर कोई हैरान रह गया। डॉक्टर ने युवक के पेट से 5 किलो के शेविंग ब्लेड, सिक्के और सुई निकाला है। बताया जा रहा है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
18 नवंबर को मकसूद पेट दर्द की शिकायत लेकर सतना के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गया। अस्पताल के डॉक्टर प्रियंका शर्मा ने बताया कि मकसूद कि जांच और एक्स-रे के बाद उसके पेट दर्द का करण पता चला। फिर इसके बाद शुक्रवार को छह डॉक्टरों की एक टीम ने मकसूद के पेट से 5 किलो के 12 शेविंग ब्लेड, चार बड़े सुई, एक चेन, 263 सिक्के और चश्मे के कुछ टुकड़े निकले।
डॉ. शर्मा ने कहा कि मकसूद को सतना में लाए जाने से पहले छह महीने का इलाज किया गया था। उन्होंने ये भी बताया कि मरीज अच्छा मन में नहीं था और ऐसा लगता है कि उन्होंने इन वस्तुओं को गुप्त रूप से निगल लिया, फिलहाल मकसूद अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और वर्तमान में विशेषज्ञों की एक टीम के निरीक्षण में है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website