
मुंबई: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब इस फिल्म की चार दिन की कनाई सामने आ गई है। फिल्म ने महज तीन दिन में 114 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया और चौथे दिन भी इसकी कमाई उम्मीद से ज्यादा रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिसमस के दिन फिल्म ने लगभग 39 से 40 करोड़ रु. का कलेक्शन किया है। इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की कुल कमाई 154 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़ रु. और रविवार को 45.53 करोड़ रु. का शानदार कलेक्शन किया है।
बता दें कि 2017 में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ ने दर्शकों को जहां निराश किया तो बॉक्स ऑफिस पर भी खासा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। सलमान खान ने ‘ट्यूबलाइट’ के बाद एक धांसू वापसी करते हुए अपने पुराने रंग में दिखाई दे रहे हैं।फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। एक्शन, रोमांस, कहानी से लेकर फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website