
कोई कितना भी बहादुर हो लेकिन उसे किसी न किसी चीज से डर लगता है। इन्हीं डरों में से एक डर है ऊंचाई का। कई लोगों को ऊंचाई के कारण पहाड पर नहीं चढ पाते है। उन्हें इस बात का डर होता है कि वो कहीं गिर ना जाएं। लेकिन आज आपको एक ऐसे पुल के बारे में बता रहे है जिस पर चलना हर किसी के बस की बात नहीं है। चीन में एक ग्लास का पुल बनाय गया है, जो दुनिया का सबसे लंबा पुल माना जा रहा है।
आपको यह जानकर हैरान होगी कि ये पुल जमीन से 218 मीटर ऊपर बना हुआ है। इसलिए इतनी ऊंचाई पर चढऩा और पुल पार करना इतना आसान नहीं होगा। उन लोगों के लिए तो बिल्कुल नहीं जो थोड़ी ऊंचाई से भी डरते हैं। जिसे जिं
दगी में रोमांच पसंद हो उसके लिए चीन का यह पुल बेहतर साबित होगा।
इस पुल की वजह से चीन एक बार फिर चर्चा में है। इस पुल का वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। जो लोग ऊंचाई से डरते हैं उन लोगों के लिए इस पुल का वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा। इस वीडियो को पीपल्स डेली द्वारा पोस्ट किया गया है। संभवत: यह पुल दुनिया का सबसे लंबा ग्लास पुल हो सकता है। इस पुल को 24 दिसंबर को पब्लिक के लिए खोला गया। यह पुल शिजीयाजूआंग, चीन के हेबेई प्रांत में स्थित है।
हांगीगुई सीनिक एरिया में दो चट्टानों के बीच 488 मीटर के बीच यह पुल फैला है। पुल जमीन से 218 मीटर ऊपर बना हुआ है। यह लगभग 66 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई पर है। क्या आप इस पुल पर चलने की कल्पना कर सकते हैं? सोचिए इतने ऊंचे पुल से आप नीचे कैसे देखेगें यह सोच के भी किसी के अंदर डर समा जाएगा। वीडियो के अनुसार, पुल को 2,000 लोगों ने मिलकर डिजाइन किया है। हालांकि, केवल एक समय में 500 लोग ही इस पुल पर चढ़ सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website