
मुंबईः सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है से उम्मीद थी धमाकेदार कमाई की और ऐसा हुआ भी। रिलीज के पहले 7 दिन में ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। और अब फिल्म का प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से एक खास कनेक्शन सामने आया है।
निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘कनेक्शन’ का राज खोला है। फिल्म का प्लॉट 2014 के बंधक बचाव अभियान से प्रेरित है, जिसमें भारत ने इराक में इस्लामिक स्टेट के कब्जे से 46 नर्सों को बचाया था। नरेंद्र मोदी की सरकार बने हुए कुछ ही दिन हुआ था कि ये संकट आ गया।
सरकार ने तेजी दिखाई और भारत अपने सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाने में सफल रहा। अली इस बात से प्रेरित हुए कि प्रधानमंत्री ने कैसे स्थिति को संभाला, इसीलिए वे फिल्म में पीएम को सम्मान देना चाहते थे। अली ने एक अखबार से कहा, ”अगर आपने नोटिस किया हो तो टाइगर जिंदा है में बचाव अभियान के दौरान, परेश रावल टाइगर (सलमान खान का किरदार) से पूछते हैं कि ‘पीएम साहब’ को मिशन की खबर है न। फिल्म में असल डायलॉग था ‘मोदी जी को पता है?’ जो कि उन्हें और मिशन को सम्मान देने के लिए रखा गया था।”
हालांकि फिल्म में यह डायलॉग नहीं है। अली ने बताया, ”चूंकि पूरी फिल्म काल्पनिक है, सेंसर बोर्ड ने सही तरीके से हमें वो डायलॉग बदलकर ‘पीएम साहब’ करने को कहा। हमें उनका सही फैसला माना क्योंकि हमें बचाव अभियान की वास्तविक जानकारियां नहीं दे रहे थे।” ‘टाइगर जिंदा है’ ने रिलीज होने के बाद सात दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 206.04 करोड़ रुपये कमा लिए। इस तरह इस फिल्म ने 2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म हो गई है। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी और सात दिनों में इसने 206.04 करोड़ रुपये की कमाई की है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website