
मुंबईः करण जौहर और कंगना रनौत की दुश्मनी ने अब नया मोड़ ले लिया है। थोड़े दिन पहले खबर आई थी कि करण जौहर ने ये लड़ाई खत्म करते हुए कंगना के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।
दरअसल कंगना हाल ही में करण जौहर के शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में आईं। कंगना यहां अपनी फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन के लिए पहुचीं थीं। लेकिन शो के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि कंगना ने करण के पैर छू लिए।
हुआ कुछ यूं कि ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए रोहित ने एक प्लान बनाया और कंगना से कहा, ‘हम यहां के3जी (कभी खुशी कभी गम) पार्ट 2 बनाने जा रहे हैं। मैं सीन को डायरेक्टर करूंगा जिसमें करण, शाहरुख का रोल प्ले करेंगे और कंगना उनकी गर्लफ्रेंड।’ बस फिर क्या था जैसे ही करण, शाहरुख बने तभी कंगना उनके सामने आईं और करण की आरती उतारी और उनके पैर छू लिए। जवाब में करण कहते हैं तथास्तु।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website