Monday , August 3 2026 10:47 PM
Home / Off- Beat / इजरायल में मिला शुरुआती मानव जबड़े का फॉसिल, हो सकता है 1.77 लाख साल पुराना

इजरायल में मिला शुरुआती मानव जबड़े का फॉसिल, हो सकता है 1.77 लाख साल पुराना


यरूशलम। इजरायल के मिस्लिया गुफा में वैज्ञानिकों को एक जबड़ा मिला है। पूरे दांतों के साथ मिला यह जबड़ा आज से 177000 से 194000 वर्ष पहले का है। इस जबड़े के मिलने के साथ ही अनुमान है कि मनुष्य के रूप में विकसित प्रजाति ने कम से कम 50,000 वर्ष पहले अफ्रीका से पलायन किया था। यह आकलन वर्तमान अनुमान को बहुत पीछे ले जाने वाला है।
इजरायल में तेल अवीव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इजरायल हेर्शकोवित्ज ने कहा, “इस जबड़े के मिलने से पता चलता है कि आम धारणा से बहुत पहले ही मानव अफ्रीका के बाहर मौजूद थे। इसने विकसित मानवों के प्रसार और मानव के क्रमिक विकास के इतिहास पर हमारे नजरिए को पूरी तरह बदल दिया है।”

मानव विज्ञान की आम धारणा है कि अफ्रीका में 160,000 से 200,000 साल पहले मानवों का विकास हुआ था। यह धारणा इथोपिया में पाए गए अवशेषों पर आधारित है। माना जाता है कि करीब 100,000 साल पहले मानवों ने अफ्रीका के बाहर निकलना शुरू किया।