Tuesday , September 29 2026 10:54 AM
Home / Sports / आईपीएल से बाहर मलिंगा जल्द बोल सकते हैं- संन्यास, संन्यास, संन्यास

आईपीएल से बाहर मलिंगा जल्द बोल सकते हैं- संन्यास, संन्यास, संन्यास


कोलंबो : आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वले श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज पहले तो आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा खरीदे नहीं गए। अब नई खबर आई है कि श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने भी उन्हें आगामी सीरीज के लिए नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। इसके बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि श्रीलंका का यह दिग्गज बॉलर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकता है। 34 साल के मलिंगा गत सितंबर से ही राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह आखिरी बार भारत के खिलाफ हुई घरेलू ट्वेंटी-20 सीरीज में टीम में हिस्सा थे। इसके बाद उन्हें बंगलादेश दौरे पर हुई त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास किया था।

मलिंगा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा- अगर टीम को मेरी सेवाएं किसी खिलाड़ी के रूप में नहीं चाहिए तो आगे बढऩे का यह सही समय है। मुझे पता है कि मेरे अंदर अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और अगर मैं एक खिलाड़ी के रूप में योगदान नहीं दे सकता तो मैं विश्वकप में मेंटर के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हूं।

तेज गेंदबाज ने साथ ही यह भी कहा- अगर कोई मुझे आज बुलाता है और कहता है कि हम आपको विश्वकप के लिए कोचिंग टीम में रखना चाहते हैं तो मैं इसे अभी स्वीकार करने के लिए तैयार हूं। मलिंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए इस बार हुई नीलामी में भी किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। वह इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। मलिंगा ने आईपीएल में अब तक 110 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 154 विकेट लिए हैं।