
लॉस एंजेलिस: स्थानीय मीडिया और चश्मदीदों के मुताबिक, लॉस एंजिलिस में 15 साल के दो छात्रों को वीरवार को कक्षा में गोली मार दी गई जिससे वह घायल हो गए। अमेरिका में गोलीबारी की यह ताजा वारदात है।
घटनास्थल से मिली सूचना के मुताबिक, एक लड़के के सिर में गोली मारी गई जबकि एक लड़की को कलाई में गोली लगी। स्थानीय न्यूज एजेंसी सीएनएस की खबर में कहा गया कि एक ‘‘नवयुवती’’, जो संभवत: छात्रा है, को गिरफ्तार किया गया है। घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। लड़की की हालत तुलनात्मक रूप से ठीक है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website