Monday , February 9 2026 2:29 PM
Home / Sports / त्रिकोणीय T20 सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

त्रिकोणीय T20 सीरीज : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया


सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने यहां शनिवार को बरसात से बाधित त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर सात विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए।

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान बरसात आने से उसे 15 ओवर में 95 रन का लक्ष्य दिया गया। कंगारुओं ने यह लक्ष्य 11.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 10 रन तक उसके दोनों ओपनर पैवेलियन लौट गए। कप्तान डेविड वार्नर ने 6 और शॉर्ट ने 4 रन बनाए।

इसके बाद क्रिस लिन (44) और ग्लेन मेक्सवैल (नाबाद 40) ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन की अहम साझेदारी की। लिन ने 33 गेंदों पर छह चौके व एक छक्का जमाया, जबकि मेक्सवैल की 24 गेंदों की पारी में पांच चौके व एक छक्का शुमार रहा।