Thursday , June 11 2026 2:43 AM
Home / Entertainment / इसके बाद अभिनेत्री मिन्नी ड्राइवर ने छोड़ा ऑक्सफैम एम्बेस्डर का पद

इसके बाद अभिनेत्री मिन्नी ड्राइवर ने छोड़ा ऑक्सफैम एम्बेस्डर का पद


लंदन। ऑक्सफैम के कार्यकर्ताओं पर हैती में यौन उत्पीडऩ का आरोप लगने के बाद अभिनेत्री मिन्नी ड्राइवर एनजीओ के वैश्विक एम्बेस्डर के पद से हट गई हैं।

सीएनएन के अनुसार, आरोप लगने के बाद एनजीओ के एम्बेस्डर के पद से हटने वाली मिन्नी पहली सलेब्रिटी हैं। आरोपों में एनजीओ के कार्यकर्ताओं द्वारा चैड देश में यौनकर्मियों का इस्तेमाल किया जाना भी शामिल है।

मिन्नी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘ऑक्सफैम इंटरनेशलन के खिलाफ लगे आरोपों से मैं डरी हुई हूं। मैं इसे संस्थान को और समर्थ प्रदान नहीं कर सकती। हालांकि, मैं इस संस्थान के साथ 20 वर्षों से भी अधिक समय से जुड़ी रही, लेकिन मैं अब इसके साथ और अधिक काम नहीं कर सकती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से एक मुश्किल में पड़े संगठन की गलतियों को मुझे या किसी अन्य व्यक्ति को अच्छे लोगों के साथ काम करने और दुनिया के मनुष्यों की मदद करने से नहीं रोकने दूंगी।’’