
सेंचुरियनः रन मशीन बन चुके भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी छठे मैच में अपना 50वां रन पूरा करते ही बताैर कप्तान बड़ा करिश्मा कर दिखाया है।
कोहली किसी द्विपक्षीय सीरीज में बताैर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने जाॅर्ज बैली को पछाड़ा है। बैली ने आॅस्ट्रेलिया की ओर से कप्तानी करते हुए 2013 में भारत के खिलाफ 6 मैचों की सीरीज में 95.60 की औसत से 478 रन बनाए थे। वहीं कोहली ने 3 शतकों की मदद से 559 रन बना लिए हैं।
इसके अलावा कोहली किसी वनडे सीरीज में बताैर बैट्समैन भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हिटमैन रोहित शर्मा को पछाड़ा, जिन्होंने 2013 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 मैचों में 491 रन बनाए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website