
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेता व गायक क्रिस रॉक ने दावा किया है कि उन्हें गायिका रिहाना ने कोई तव्वजो नहीं देते हुए अस्वीकार कर दिया था। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, रॉक (53) ने अपने हालिया नेटफ्लिक्स स्पेशल स्टैंड-अप ‘क्रिस रॉक : टैम्बरीन’ में उस घटना को याद किया।
रॉक ने कहा, ‘‘तलाक होने के बाद मैं एक पार्टी में था और मैंने रिहाना को देखा। मेरी प्रतिक्रिया कुछ ऐसी थी, ‘‘ठीक है, हमें इसे एक बार फिर से शुरू करना चाहिए। मुझे कहने दो जो कुछ हो रहा है। और मैंने पूछा, ‘‘कैसी हो रिहाना?’’ उन्होंने कहा, ‘‘रिहाना ने मुझे इस तरह से देखा, जैसे मैं उसकी आंटियों में से एक हूं। उसने मुझ नजरअंदाज कर दिया।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website