Wednesday , June 17 2026 10:54 AM
Home / Entertainment / Bollywood / बोनी कपूर की पहली और दूसरी पत्नी के बीच यह कैसा संयोग

बोनी कपूर की पहली और दूसरी पत्नी के बीच यह कैसा संयोग


बॉलीवुड की 54 की श्रीदेवी शनिवार रात हार्ट अटैक से सभी को अलविदा कह गई। उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी सांस दुबई में लिया, जब उनकी तबियत बिगड़ी तब उनके साथ उनके पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर साथ थी।

श्रीदेवी के निधन की खबर मिलने के बाद मुंबई स्थित उनके घर पर लोग जमा होने शुरु हो गए। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी उनके साथ दुबई नहीं जा सकीं क्योंकि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी।
मोना की तरह श्रीदेवी का भी दुर्भाग्य रहा। दरअसल, जल्द ही श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ रिलीज होने वाली थी, लेकिन श्रीदेवी अपनी बेटी की ये फिल्म नहीं देख पाईं। रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की मौत भी उनके बेटे अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म ‘इश्कजादे’ रिलीज होने से पहले हो गई थी। बोनी कपूर की दूसरी पत्नी भी मोना की तरह दुर्भाग्यपूर्ण रहा।