
मलेशियन एयरलाइंस में शनिवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जहां एक पैसेंजर ने अचानक अपने सारे कपड़े उतार दिए और फिर अपने लैपटॉप में पोर्न देखने लग गया। यही नहीं इसके बाद उसने महिला क्रू से भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की। समझाने पर भी जब वह नहीं माना तो केबिन क्रू सदस्यों और यात्रियों ने उसके हाथ बांध दिए। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मालिंडो एयर के विमान ने शनिवार को कुआलालंपुर से उड़ान भरी थी। इसमें सवार मलेशिया यूनिवसिर्टी का छात्र अचानक अपने कपड़े उतार दिए और लैपटॉप पर पॉर्न सामग्री देखने लगा। केबिन क्रू के अनुरोध पर उसने कपड़े तो पहन लिए लेकिन महिला क्रू सदस्यों को गले लगाने की कोशिश करने लगा। इसके बाद वह आक्रामक हो गया और उसने स्टीवर्ड पर हमला कर दिया। क्रू सदस्यों ने यात्रियों की सहायता से उसे उसे सीट पर बैठाया गया और कपड़े से उसके दोनों हाथ बांधे गए। पूरी फ्लाइट में युवक ने ऐसे ही सफर किया और ढाका में गिरफ्तार किया गया।
कुछ यात्रियों का कहना है कि युवक ने अपनी सीट पर पेशाब भी कर दिया था और नग्न अवस्था में ही टॉइलट गया। इस बात का पता नहीं चल सका कि छात्र ने इस तरह का बर्ताव क्यों किया। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि विमान में गड़बड़ी फैलाने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website