
महंगाई के जमाने में अगर घर के सभी मैंबर्स भी काम करें, तब भी घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल है। सभी ऐसी नौकरी की तलाश में होते है, जहां मेहनत कम करनी पड़े और पगार अधिक मिलें। दुनिया में ऐसे बिजनैस भी है, जिनमें मेहनत न के बराबर और सैलरी लाखों में होती है। जी हां, आज हम ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है, जो बिना कोई नौकरी और अधिक मेहनत के लाखों रुपए कमा रही है।
आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी कि ऐसा भी हो सकता है कोई इंसान बिना नौकरी किए लाखों कमा रहा हो। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली चेल्सिया नामक लड़की बिना नौकरी और बिजनेस किए घंटों के हिसाब से लाखों रुपए कमाती है। चेल्सिया एक घंटे में लगभग आठ लाख कमा लेती है।
दरअसल, चेल्सिया ने फार्मेसी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्हें कंप्यूटर पर बैठकर काम करना बिल्कुल पसंद नहीं, इसी वजह से उन्होंने कई साल पहले फार्मेसी टेक्नीशियन की नौकरी छोड़ दी। ऐसे में उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा। ऐसी फील्ड चुनी, जिसमें रुपए भी अच्छे मिलते हैं और आराम से काम किया जा सकें। फिर चेल्सिया के दिमाग में ऑनलाइन वीडियो गेमिंग से रुपए कमाने का विचार आया। समय के साथ वह इस क्षेत्र में माहिर होती चली गई और रुपए भी अच्छे-खासे कमा रही है।
चेल्सिया, एक्स मिंक्स नाम की गेमिंग की दुनिया मे। इसके अलावा कॉल ऑफ ड्यूटी गेम पर उनकी अच्छी पकड़ और समझ है। वह रोजाना रात को 10 बजे वेबकैम चालू करती है और लगभग 30 हजार फॉलोअर्स से चैट करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, चेल्सिया एक घंटे वीडियो गेम्स खेलने के लिए लगभग आठ लाख रुपए वसूल लेती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website