Sunday , February 22 2026 6:47 AM
Home / Entertainment / इस अभिनेता संग बंधन में बंधना चाहती हैं टेलर स्विफ्ट

इस अभिनेता संग बंधन में बंधना चाहती हैं टेलर स्विफ्ट


लॉस एंजेलिस। अमेरिकी पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ब्रिटिश अभिनेता जो एल्विन को लेकर काफी गंभीर हैं और वह उनके साथ जल्द से जल्द ही सगाई करना चाहती हैं।

एक सूत्र के अनुसार, टेलर उनसे सगाई करना चाहती हैं।

सूत्र ने कहा, ‘‘यह पहली बार है कि जब उन्होंने किसी लडक़े को निजी जीवन में शामिल किया है। वह वास्तव में जो को पसंद करती हैं। वह अपने निजी जीवन को अपने काम के जीवन से अलग रखना चाहती हैं।’’

यह दोनों पिछले मई से एक साथ हैं।

स्विफ्ट सबसे ज्यादा अपने प्रेमी जो में यह चीज पसंद करती हैं कि वह स्विफ्ट से ध्यान की मांग नहीं करते हैं।
सूत्र ने बताया, ‘‘ स्विफ्ट को जो का आत्मविश्वास पसंद है और उनका खुद का अपना करियर है। वह अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करती हैं और जो भी उनसे प्यार करते हैं। वह सुर्खियों से बाहर रहकर खुश हैं।’’