
लॉस एंजेलिस। गायिका से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम एक नया स्किन केयर रेंज लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।
साल 2016 में उनके द्वारा लॉन्च किए गए मेकअप कलेक्शन को बहुत पसंद किया गया था।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 43 वर्षीय विक्टोरिया ने हाल ही में फेसबुक लाइव के जरिए ऐलान किया कि वह स्किनकेयर रेंज के जरिए अपने ब्यूटी और फैशन व्यापार का विस्तार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि वह अपना कलर रेंज, स्किनकेयर क्रीम और परफ्यूम लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। विक्टोरिया ने कहा कि वह इन उत्पादों की तैयारी से संबंधित चीजों के बारे में सच में जानने चाहती है और इन्हें तैयार करने की प्रक्रिया सीखना चाहती हैं।
विक्टोरिया ने कहा कि यह काफी वैज्ञानिक होगा। उन्होंने 2016 में दुनियाभर में मशहूर सौंदर्य कंपनी एस्टी लॉडर के साथ साझीदार में कैप्सूल मेकअप कलेक्शन तैयार किया था। यह मेकअप कलेक्शन ऐसे उत्पादों से प्रेरित था जिनका इस्तेमाल वह खुद भी करना चाहती थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website