
लंदन: लोग घरों में पालतु जानवर रखते हैं। कुत्ता, बिल्ली या कोई पक्षी लेकिन हॉलीवुड एक्ट्रैस मेलानी ग्रिफिथ ने ऐसा जानवर रखा है जिसके सामने आते ही आम लोगों की हवा टाइट हो जाती है। हम बात कर रहे हैं शेर की, जी हां ठीक पढ़ा आपने। मेलानी शेर के साथ ऐसे बर्ताव करती हैं मानो वो शेर नहीं बल्कि उनके घर का पालतू कुत्ता हो। साथ उठने-बैठने के अलावा मेलानी अपने शेर के साथ बेड भी शेयर करती हैं।
मेलानी ग्रिफिथ के घरवालों ने सालों पहले उन्हें तोहफे में अफ्रीका का शेर भेंट किया। घरवालों के इस तोहफे से वो बेहद खुश हो गई। शेर के प्रति उनके भीतर हमेशा से लगाव था। जब घरवालों ने तोहफे में शेर गिफ्ट किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
मेलानी ने उसे अपने बच्चे की तरह पाला। उसे प्यार से नील का नाम दिया। नील भी मेलानी से इतना घुल मिल गया कि वो उनका कभी नुकसान नहीं पहुंचाता। मेलानी बताती है कि वो नील के साथ एक ही घर में एक ही बिस्तर पर सोती हैं। वो शेर के साथ खाना खाती हैं, नहाती है और खूब मस्ती करती हैं। नील और मेलानी एक ही स्वीमिंग पूल में मस्ती करते हैं और रात के वक्त एक ही बड पर सोते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website