Thursday , May 7 2026 1:26 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अभिनेत्री जीनत अमान ने दर्ज करवाया रेप का मामला, आरोपी गिरफ्तार

अभिनेत्री जीनत अमान ने दर्ज करवाया रेप का मामला, आरोपी गिरफ्तार


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने बीती शाम मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में बिजनसमैन अमन खन्ना पर रेप का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। जुहू पुलिस ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अमन खन्ना को गिरफ्तार कर लिया है और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक जीनत अमान ने अमन खन्ना पर पिछले कई सालों में कई बार अलग-अलग आरोप लगाए, लेकिन इस बार आरोप बेहद गंभीर है। इसलिए इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।
बता दें कि जीनत अमान ने 2 महीने पहले भी 30 जनवरी को अमन खन्ना पर उनका पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया था। कारोबारी अमन खन्ना को उस समय भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने का आरोप दर्ज किया था।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 38 साल के इस कारोबारी का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना है। वह जीनत अमान का काफी समय से पीछा कर रहा था। आरोपी जीनत को अश्लील मेसेज भी भेजता था। अमन खन्ना पर जीनत के घर जबरदस्ती घुसने, बदतमीजी करने और बिल्डिंग के सिक्यॉरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का भी आरोप दर्ज किया जा चुका है।