
हाल ही में एक्ट्रैस जीनत अमान ने एक व्यापारी पर रेप का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में जाकर मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जीनत ने एक महीने पहले भी इस कारोबारी पर पीछा करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। उस समय मुंबई पुलिस ने इस कारोबारी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने का केस भी दर्ज किया था।
लेकिन अब जीनत अमन के रेप के मामले में एक अहम खुलासा सामने आया है। क्राइम ब्रांच की जांच में खुद अभिनेत्री ने ये माना है कि उन्हें जुआ खेलने की बुरी लत थी और वो गोवा के कसीनों में करोड़ों रूपए हार चुकी है। सरफ़राज़ ने अभिनेत्री पर आरोप लगाया है कि अभिनेत्री गोवा के एक कसीनों में उनके साथ जुआ भी खेला करती थी और उसमे कई सारे रूपए भी हार गई है। वो कितने पैसे हारी है उन्हें खुद याद नहीं है।
वही क्राइम ब्रांच कि पूछताछ में सरफ़राज़ ने बताया है कि,धोखाधड़ी से ठगे गए रुपयों से महाराष्ट्र के रैगड में बंगला बनवाया है। उसने पूछताछ में खुलासा किया है कि दोनों साथ में अय्याशी करते थे। दोनों अय्याशी के लिए ही कई बार गोवा के अलग अलग कसीनो गए। वो पूरी पूरी रात जुआ खेलते थे। खुद ज़ीनत अमान उसे जाने के लिए उकसाती थी। उन्हें जुआ खेलने कि ऐसी लत लग गई थी कि कसीनो में जुआ खेलने के दौरान वह कितना पैसा हारे ये भी याद नहीं है। जुआ कि लत कि वजह से एक्ट्रैस ने उसके जेवर गिरवी रखकर भी कई बार लोन भी लिया। उनके पास बांद्रा और खार के दो जूलर्स का डिटेल भी है।
सरफ़राज़ ने आगे बताया कि उनकी और ज़ीनत कि पहली मुलाकात 2011 में बॉलीवुड के शो के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई दोनों दूसरे से शादी करने का भी वादा कर लिया था और फिर शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये। सरफ़राज़ उर्फ़ अनूप ने एक्ट्रैस से वर्सोवा और सांताक्रूज में सस्ते फ्लैट्स दिलाने की भी बात की थी। यहां तक कि उसने नाम बदलने के बाद एक्ट्रैस से मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह भी किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website