
बीजिंगः नॉर्थ कोरिया के तानाशाह रविवार से बुधवार तक चीन की राजधानी बीजिंग में थे और एक स्पेशल ट्रेन उन्हें प्योंगयांग से बीजिंग लेकर पहुंची थी। जैसे ही हरे रंग की यह ट्रेन बीजिंग पहुंची दुनिया में हलचल मच गई थी। किम जोंग उन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से सीक्रेट टॉक्स के लिए बीजिंग गए थे। जिस ट्रेन से किम चीन की सीक्रेट विजिट पर थे, उसी ट्रेन से उनके पिता और उनके दादा भी सफर करते थे।
किम के पिता और उनके दादा भी इसी तरह से कुछ ही मौकों पर विदेश के दौरे पर जाते थे और जब-जब यह ट्रेन उन्हें लेकर रवाना होती थी, उनका हर दौरा चर्चा का विषय बन जाता था। किम की यह ट्रेन बुलेट पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है और हर तरह के हथियारों से भी लैस है। अब जबकि किम के चीन दौरे की आधिकारिक पुष्टि चीन की तरफ से हो गई है तो आपको इस ट्रेन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में भी जान लेना चाहिए।
आपको बता दें कि किम की यह ट्रेन बुलेट प्रूफ है और हर तरह से हथियारों से लैस है। इस ट्रेन में 90 कोच हैं और वह हर तरह की हाई सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स से लैस हैं। साल 2009 में साउथ कोरिया की ओर से इस ट्रेन के बारे में पहली बार हर जानकारी को लोगों से शेयर किया गया था। इस ट्रेन का हर कोच बुलेट प्रूफ है जिस कारण यह साधारण ट्रेन की तुलना में कई गुना भारी है। भारी होने की वजह से इस ट्रेन का स्पीड काफी कम है। ये ट्रेनें सिर्फ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही दौड़ पाती हैं।
इस ट्रेन में मॉर्डन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ ही एक अच्छा-खासा स्टाफ भी हर पल मौजूद रहता है। इस ट्रेन में घर जैसे सोफे, खाने-पीने के लिए अलग डिब्बा है। ट्रेन में फ्लैट टीवी है और इन सबकी वजह से यह ट्रेन आपको किसी भी तरह से घर से कम नहीं लगेगी। इस ट्रेन के अंदर आप रशियन, चाइनीज, कोरियन, जापानी और फ्रेंच हर तरह के खाने की फरमाइश कर सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website