
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री हेली स्टेनफेल्ड, जिनके गायक नियाल होरान के साथ रोमांस करने की खबरें जोरों पर हैं, वह उनके साथ एक गोल्फ टूर्नामेंट में नजर आईं।
समाचार पत्र मेल ऑन संडे के मुताबिक, चार दिवसीय यूएस मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान स्टेनफेल्ड, होरान और उनके पेशेवर खिलाड़ी मित्र थॉमस ब्योर्न जॉर्जिया स्थित ऑगस्टॉ में एक ही घर में रहे।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, यह खबर इस खुलासे के कुछ हफ्ते बाद सामने आई है कि स्टेनफेल्ड और होरान डेटिंग कर रहे हैं।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह सच है कि हेली स्टेनफेल्ड और नियाल होरान डेटिंग कर रहे हैं।’’
इससे पहले फरवरी में यह जोड़ा लॉस वेगास में सप्ताहांत का लुत्फ लेते नजर आया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website