Friday , June 26 2026 7:41 PM
Home / Entertainment / छोटी थी तो इसका अभ्यास करती थीं एक्ट्रेस नाओमी हैरिस

छोटी थी तो इसका अभ्यास करती थीं एक्ट्रेस नाओमी हैरिस


लंदन। अभिनेत्री नाओमी हैरिस ने कहा कि जब वह छोटी थीं तो रोने का अभ्यास करती थीं।
हैरिस ने आयरलैंड के अखबार ‘इंडिपेंडेंट’ को बताया, ‘‘मैं आईने के सामने खड़े होकर खुद को कुछ और समझने का नाटक करती थी। मैं रोना चाहती थी। अलग लहजों का प्रयास करती थी। मुझे यह पसंद था और मैं सचमुच पूरे दिन ऐसा करते हुए बिता सकती थी। मैं वास्तव में भाग्यशाली थी, क्योंकि ऐसा करने पर कुछ माताएं सोचती होंगी कि हे भगवान, मेरा बच्चा पागल है, लेकिन मेरी मां ने वास्तव में कहा ‘आह, इसके पास प्रतिभा है’।’’

हैरिस ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने मुझे एन्ना स्केयर थियेटर स्कूल में भर्ती करा दिया था और सब कुछ वहां से शुरू हुआ, क्योंकि स्कूल से एक एजेंसी जुड़ी थी और मैंने ऑडिशन दिया और नौकरी मिल गई।’’
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं जिसका सबसे अधिक आनंद लेता थी, वह खुद को खोकर किसी और चरित्र में ढलना था। एक बच्चे के तौर पर इस चीज का मैंने सबसे अधिक आनंद लिया।’’