Sunday , June 21 2026 10:28 PM
Home / Entertainment / Bollywood / बॉयफ्रैंड टाइगर को कॉपी कर रही दिशा ने दिखाए अपने एब्स, वायरल हो रही है तस्वीर

बॉयफ्रैंड टाइगर को कॉपी कर रही दिशा ने दिखाए अपने एब्स, वायरल हो रही है तस्वीर


बॉलीवुड एक्ट्रैस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
इन दोनों की जोड़ी न केवल ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी काफी सुर्खियों बटोरती है। हाल ही में दिशा की ये तस्वीर फैन पेज पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि दिशा टाइगर की राह पर निकल पड़ी हैं।
इस तस्वीर में दिशा ने न केवल फिगर बल्कि एब्स से भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कीया है।बताया जा रहा है कि दिशा की इस तस्वीर से यह भी कयास लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि अपकमिंग फिल्म में उनके किरदार की इस तरह के फिगर की डिमांंड हो।
बता दें कि टाइगर श्रॉफ इतने फिटनेस फ्रीक हैं कि वह अपनी फिल्मों में खुद ही स्टंट करते हैं। ऐसे में दिशा का जिम में ज्यादा समय बिताना कई बातों की ओर इशारा करता है।