
बॉलीवुड के चहेते अभिनेता वरुण धवन इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। बता दे कि वरुण धवन इन दिनों अपनी बचपन की दोस्त नताशा यानी उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अपने रिलेशनशिप को छिपा छिपा कर रखने वाले वरुण ने आखिरकार इसे पर्दे में रखने की वजह बता दी है। उनका कहना है कि नताशा यानी उनकी गर्लफ्रेंड एक आम जिंदगी जीना चाहती हैं। वह नहीं चाहतीं की उनकी पर्सनल लाइफ की खबरें किसी टैब्लॉइड पर छपें। इसलिए वरुण अपनी लव लाइफ को जरा छिपा कर रखना पसंद करते हैं।
वरुण ने बताया कि वे नताशा की खुशी के लिए पर्सनल लाईफ पर बात नहीं करते। अगर लोग मेरी लाईफ के बारे में कुछ भी छापते हैं तो ये महज कहानियां हैं। रिलेशनशिप पर खुलकर बात कर रहे वरुण ने कहा, उन्होंने पहला किस 13 साल की उम्र में किया था।
वरुण ने यह भी बताया कि, कॉलेज के दिनों में वह एक सीरीयस रिलेशनशिप में थे। लेकिन यह चार महीने में खत्म हो गया क्योंकि वो मुझे धोखा दे रही थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website