
चीन के जिनजोंग शहर की रहने वाली एक महिला ने पिछले साल जुलाई में 140 पाउंड (करीब 13 हजार) का कुत्ता खरीदा था लेकिन बाद में पता चला कि जिसे वह कुत्ता समझ रही थी, दरअसल वह एक पालतू लोमड़ी है जिसके बाद महिला के होश उड़ गए। मिस वांग नाम की महिला ने इस लोमड़ी को जापानी स्पिट्ज नस्ल का कुत्ता समझकर पास की ‘पेट शॉप’ से खरीदा था।
मिस वांग ने एक चीनी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया कि तीन महीने बाद जब पालतू जानवर की पूछ सामान्य कुत्तों की अपेक्षा ज्यादा लंबी और उसके फर ज्यादा मोटे होने लगे तो उन्हें संदेह हुआ। साथ ही वह कुत्तों वाला खाना नहीं खाती थी और जब भी मैं उसे बाहर लेकर जाती थी तो दूसरे कुत्ते उसे देखकर डर जाते थे। इसके बाद किसी ने मुझे पालतू जानवर को चिड़ियाघर अधिकारी को दिखाने के लिए कहा, तो उन्होंने बताया कि जिसे मैं एक कुत्ता समझ रही थी, दरअसल वह एक लोमड़ी है। जिसके बाद उसे चिड़ियाघर में छोड़ दिया, जहां उसकी अच्छी देख-रेख की जा सकेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website