
अक्सर एयरपोर्ट पर फंकी स्टाइल में नजर आने वाली सोनम कपूर ने शादी के बाद अपने एयरपोर्ट अपीयरेंस से फैन्स को चौंका दिया है। दरअसल, सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ कान फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गई हैं। शनिवार को ये कपल एयरपोर्ट पर नजर आया।
शादी के बाद सोनम और आनंद की ये पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। सोनम कपूर ने इस यात्रा की एक सेल्फी भी पोस्ट की है जिसमें वो आनंद आहूजा के साथ फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं।
इसके अलावा दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सोनम ने आनंद के कंधे पर सिर रखा हुआ है और आनंद वीडियो बनाते हुए फनी सा चेहरा बना रहे हैं।
बता दें कि सोनम और आनंद 8 मई को शादी के बंधन में बंधे हैं। पहले ये कहा जा रहा था कि सोनम अकेली ही कान फिल्म फेस्टिवल अटेंड करेंगी, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि आनंद भी रेड कार्पेट पर सोनम के साथ होंगे। शादी की बाद सोनम की ये पहली रेड कार्पेट अपीयरेंस है और जाहिर है कि इसके लिए सोनम ने खास तैयारी भी की ही होगी।
Home / Entertainment / Bollywood / सोनम कपूर व आनंद आहूजा को एयरपोर्ट पर इस अंदाज में किया गया स्पॉट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website