
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं से सबको मदहोश करती दिखीं। ऐश्वर्या ने 12 मई को अपना पहला अपीयरेंस दिया। वो ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं।
ये आउटफिट मनीष अरोड़ा ने डिजाइन किया था। वहीं शाम को एक्ट्रेस मिशेल सिनको की स्लीवलेस ब्लू गाउन में नजर आईं। ड्रेस में गाउन के साथ तीन मीटर लंबी केप अटैच थी। जिस पर सिल्क थ्रेड से करीगरी की गई थी।
मिशेल सिनको के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक ड्रेस की केप को 1 हजार घंटे में बनाकर तैयार किया गया है। इसमें पूरा काम हैंड वर्क थ्रेड और स्वारोस्की क्रिस्टल से किया गया है।
इस गाउन को डिजाइन करने वाले डिजाइनर मिशेल सिनको ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड गॉडेस 71वें कान्स लुक के लिए तैयार हैं।
ऐश्वर्या ने आंखों को पर्पल स्पारकल टच दिया था। रेड लिपस्टिक के साथ पर्पल ईयरिंग के साथ ऐश्वर्या ने पूरे लुक को कम्पलीट किया था। ऐश्वर्या पिछले 17 साल से कान्स जा रही हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / कान्स में बटरफ्लाई गाउन में पहुंची बच्चन बहू ऐश्वर्या, ड्रेस को बनाने में लगे 1000 घंटे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website