
लंदन। ब्रिटिश गायिका पालोमा फेथ का कहना है कि उन्हें अपना पहला सच्चा प्यार उम्र के तीसरे दशक में मिला। पालोमा ने समाचार पत्र द एज को बताया, ‘‘मैं तीन सालों से अपने प्रेमी और हमारे बच्चे के पिता के साथ हूं। ऐसा पहली बार है कि जब मैं एक समान और प्यार भरे रिश्ते में हूं, जिसका आधार आपसी सम्मान है।’’
गायिका ने साल 2005 में न्यूजीलैंड के शेफ रियान हेन्स से शादी की थी, लेकिन यह जोड़ा आठ महीने में ही अलग हो गया और चार साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया।
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, पालोमा ने कहा कि हेन्स के साथ शादी करके उन्होंने गलती की और स्वीकार किया कि गलत कारणों की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया था।
गायिका ने कहा कि न्यूजीलैंड के हेन्स से उन्होंने इसलिए शादी की ताकि उन्हें (हेन्स) निर्वासित नहीं होना पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मूर्ख थी और मैंने बिना सोचे समझे यह किया था, इसका मुझे अफसोस है।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website