Thursday , February 19 2026 3:30 AM
Home / Entertainment / Bollywood / रणबीर कपूर ने किया ऐसा खुलासा क‍ि ज‍िसने सुना वो रह गया हैरान

रणबीर कपूर ने किया ऐसा खुलासा क‍ि ज‍िसने सुना वो रह गया हैरान


रणबीर कपूर जितना अपनी एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं उतना ही डांस की वजह से भी लोग उन्हें पसंद करते हैं। इस बार के आइफा अवॉर्ड में भी वो परफॉर्म करेंगे। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित हुए आइफा के संवाददाता सम्मेलन के दौरान रणबीर ने लाइव परफॉर्मेंस को लेकर अपने विचार जाहिर किए।
उनका कहना है कि वह जब भी स्टेज पर लाइव परफॉर्मेस करते हैं तो नर्वस हो जाते हैं। रणबीर ने नई दिल्ली में कहा, “मैं जब डांस करता हूं तो बहुत नर्वस होता हूं। जब हम फिल्मों के लिए डांस करते हैं तो वहां कैमरा होते हैं और कई टेक्स लिए जाते हैं, लेकिन जब दर्शकों के सामने लाइव प्रस्तुति देनी होती है, तो केवल एक बार में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है जिसमें कोई कट नहीं होते। उन्हें डांस रिहर्सल करते रहना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा रिहर्सल करता हूं क्योंकि मैं खुद को बेहतर बनाना चाहता हूं।”
बता दें कि फिल्म ‘राजनीति’ में साथ काम करने वाले अजय देवगन और रणबीर कपूर एक बार फिर दर्शकों को बिग स्क्रीन पर साथ नजर आ सकते हैं। खबर है कि ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी हिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर लव रंजन की अगली फिल्म में अजय और रणबीर साथ काम कर रहे हैं।