Sunday , February 22 2026 12:08 PM
Home / Entertainment / भालू बन कांस में पहुंच गया ये एक्टर, सबने जमकर ली सेल्फी

भालू बन कांस में पहुंच गया ये एक्टर, सबने जमकर ली सेल्फी


लंदन: कांस फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर की तमाम एक्ट्रेस अपनी लुक को लेकर सुर्खियों में रही।
लेकिन कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे एक एक्टर ने अपने लिबास से सबको चौंका दिया। दरअसल कांस में एक एक्टर अपनी फिल्म के कैरेक्टर में पहुंच गए।
भालू के लिबास में उन्हें देखकर कांस फिल्म फेस्लिवल में मौजूद कलाकारो ने उनके साथ जमकर सेल्फी ली।
बता दें कि एक्टर एलडेन अपनी आने वाली फिल्म ‘सोलो: ए स्टार वॉर्स स्टोरी’ में कुछ इसी अंदाज में नजर आएंगे। यही वजह है कि उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अपने साथ एक इंसान को कैरेक्टर (भालू) की ड्रेस लाए थे।
इस दौरान फिल्म ‘सोलो: ए स्टार वॉर्स स्टोरी’ की एक्ट्रेस एमिला क्लार्क भी एक्टर एलडेन के साथ मौजूद थीं। कांस फिल्म फेस्टिवल की इस तस्वीर में आप देख पाएंगे कि एलडेन अपने कैरेक्टेर दोस्त भालू के साथ कांस में मौजूद हस्तियों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। कांस का आयोजन हर साल फ्रांस में किया जाता है। एक्टर एलडेन और एक्ट्रेस एमिला क्लार्क की फिल्म ‘सोलो: ए स्टार वॉर्स स्टोरी’ 23 मई को रिलीज होगी।