Wednesday , June 24 2026 3:33 AM
Home / Off- Beat / जब अपनी शादी में रोने लगे प्रिंस हैरी, जानें क्या है माजरा

जब अपनी शादी में रोने लगे प्रिंस हैरी, जानें क्या है माजरा


लंदनः ब्रिटेन राजघराने की प्रिंस हैरी व मगेन मर्केल की शाही शादी के खूबसूरत पलों का पूरी दुनिया ने आनंद उठाया। शादी के दौरान एक पल एेसा भी आया जिसने सबको भावुक कर दिया। शादी के दौरान एक खूबसूरत और इमोशनल कर देने वाला नजारा उस समय देखने को मिला जब प्रिंस पत्नी मेगन मर्केल को देख कर खुशी से रोने लगे। वह इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखों से झर-झरकर आंसू बहने लगे। इसके बाद उन्होंने आंसू पोछे और जैसे-तैसे अपने आपको संभाला।
जैसे ही उन्होंने अपनी पत्नी को खूबसूरत गाउन में आते हुए देखा तो वह इमोशनल हो गए और इस ऐतिहासिक पल को पूरी दुनिया ने देखा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । मेगन हेनरी के पिता के साथ चर्च के रास्ते पर चलते हुए आईं और उनके करीब आने के बाद हैरी अपने आंसू पोछते दिखे। वैसे प्रिंस हैरी अकेले नहीं हैं जो शाही शादी के दौरान इमोशनल हो गए बल्कि मेगन मर्केल की मां डॉरिस रागलैंड की भी आंखों में आंसू भर आए।