
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर इन दिनों अपनी शादी को लेकर लिए गए डिसीजन के कारण चर्चा में आ गए हैं। हालांकि खबरें पहले से ही थी कि उन्होंने दो लड़कियों के साथ एक ही दिन में सगाई कर ली है। लेकिन अब रोनाल्डिन्हो ने खुद ही आगे आकर इसे स्वीकारा है और कहा है कि वह अगस्त में प्रिस्किला कोलोहो और ब्रीट्रिज सूजा से शादी कर लेंगे।
रोनाल्डिन्हो ने 2016 में ब्रीट्रिज को डेट करना शुरू किया था तब वह प्रिस्किला के साथ भी रिलेशनशिप में थे। बताया जा रहा है कि दोनों को रोनाल्डिन्हो 1500 पाउंड दे रहे हैं ताकि वह अपना रोजाना जरूरत की चीजें खरीद सकें। इसके साथ ही रोनाल्डिन्हो दोनों के लिए एक-जैसे गिफ्ट भी ला रहे हैं। अभी पिछली ही ट्रिप में रोनाल्डिन्हो ने अपनी दोनों मंगेतर को परफ्यूम भी दिए थे।
2017 में ब्राजील की एक मशहूर मैगजीन ने खुलासा किया था कि रोनाल्डिन्हो ने एक ही समय में इन दो लड़कियों को शादी के लिए प्रपोज किया है। तब इन खबरों को आधारहीन माना गया था। लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे रोनाल्डिन्हो दोनों के साथ दिखने लगे, खबरें स्पष्ट होने लगीं। अब जब रोनाल्डिन्हो ने खुद सामने आकर चीजें स्पष्ट कर दी हैं तो ऐसे में उनके फैंस की अब नजर इस पर अटक गई है कि वह अपनी शादी में क्या-क्या नया करेंगे।
ब्राजील के मशहूर सिंगर जॉर्ज वैरसीलो ने भी शादी की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह उस दिन अपना म्यूजिक प्रोग्राम भी देंगे। इसी बीच रोनाल्डिन्हो की बहन डेसी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह अपने भाई की इस अनोखी शादी में शामिल नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि प्रिस्किला और ब्रीटिज दोनों बेलो होरीजोंटे की रहने वाली हैं। जहां से रोनाल्डिन्हो ने अपने फुटबाल करियर की शुरुआत की थी।
नेता बनने की भी तैयारी में रोनाल्डिन्हो : रोनाल्डिन्हो शादी के अलावा इन दिनों अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत को लेकर भी चर्चा में हैं। कई इंटरव्यू में वह इस बात पर सहमति जता चुके हैं कि वह नेता बनने के इच्छुक हैं। ब्राजील के एक और स्टार फुटबॉलर रोमारियो तो पहले से ही ब्राजीलियन रिपब्लिक पार्टी में एंट्री कर चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website