
19 मई को प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल शादी के बंधन में बंध चुके है। विदेश में ही नहीं बल्कि भारत में भी उनकी शादी की धून रही। एक रिर्पोट के अनुसार करीब 90 लाख लोगों ने उनकी शादी देखी।
सभी लोगों ने अपने अपने तरीके से शाही जोडे़ को बधाई दी वहीं आस्ट्रेलिया की रहने वाली एक मेकअप आर्टिस्ट जैजमीना डेनियल ने अनोके ढंग से बधाई दी है। आर्टिस्ट ने अपने होठों पर प्रिंस और मेगन की बेहर खूबसूरत तस्वीर बनाई है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर हजारो लाइक मिले है।
गौरतलब है कि हालहीं में एक कंपनी ने मेगन की चॉकलेटऔर माशमैलो के साथ एक तस्वीर बनाई थी जिसके बाद बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। मेगन की मां अफ्रीकी मूल की अमेरिकी हैं जिस कारण से इस तस्वीर को जर्मनी में नस्लवादी माना जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website