
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मराठी फिल्म आपला माणुस के रीमेक में काम करने जा रही है। जैसे कि आपको याद होगा कि अजय देवगन ने मराठी फिल्म ‘आपला माणुस’ बनाई थी। इसमें उन्होंने छोटा सा रोल भी अदा किया था। फिल्म को सतीश राजवाड़े ने निर्देशित किया था।
यह फिल्म न केवल सफल रही बल्कि फिल्म समीक्षकों का दिल भी जीता। अब इस फिल्म का हिंदी रिमेक आशुतोष गोवारीकर बनाने वाले हैं। उन्होंने हिंदी रिमेक बनाने का अधिकार खरीद लिया है। आशुतोष ने जब फिल्म की स्क्रिप्ट सोनाक्षी को सुनाई तो उन्हें ये पसंद आई।। आशुतोष इसे अपने बैनर तले बनाएंगे और निर्देशन की जिम्मेदारी एक बार फिर सतीश राजवाड़े निभाएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website