Thursday , February 19 2026 10:58 AM
Home / Entertainment / Bollywood / तापसी के साथ बाइक राइड का मजा लेते नजर आए सोनम के भाई हर्षवर्द्धन, सामने आई तस्वीरें

तापसी के साथ बाइक राइड का मजा लेते नजर आए सोनम के भाई हर्षवर्द्धन, सामने आई तस्वीरें


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के भाई हर्षवर्द्धन कपूर हाल ही में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ बाइक राइड का मजा लेते हुए नजर आए।
इस दौरान दोनों लोखंडवाला की सड़कों पर घूम रहे हैं।
दरअसल, तापसी और हर्षवर्द्धन इन दिनों फिल्म अपनी अपकमिंग मूवी ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ के प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहे थे।
तस्वीरों में दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इनकी फिल्म सोनम कपूर, करीना कपूर खान स्टारर ‘वीरे दी वेडिंग’ के दिन ही 1 जून को रिलीज हो रही हैं।
ये हर्षवर्द्धन की दूसरी फिल्म है। वो पहले 2016 में आई फिल्म ‘मिर्जिया’ में काम कर चुके हैं।
इसमें उनके साथ सायमी खेर थीं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा पाई और फ्लॉप हो गई।