Saturday , March 7 2026 3:42 PM
Home / Sports / संन्यास के बाद डीविलियर्स ने अब RCB टीम को दिया बड़ा झटका

संन्यास के बाद डीविलियर्स ने अब RCB टीम को दिया बड़ा झटका


क्रिकेट फैंस उस समय हैरान रह गए थे जब साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने अचानक संन्यास लेने का फैसला किया। लेकिन अब उन्होंने आईपीएल टीम राॅयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू की फ्रेंचाईजी को बड़ा झटका दिया है।

डीविलियर्स ने आरसीबी को अपने ट्वीटर हैंडल से अनफोलो कर दिया है। इस वक्त डिविलियर्स ट्विटर पर 256 पेज को फॉलो करते हैं जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का नाम नहीं है। अब यह आशंकाएं भी लगाई जा सकती हैं कि डीविलियर्स अगला सीजन भी नहीं खेलेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह कप्तान विराट कोहली के लिए भी अच्छी खबर नहीं है।

डीविलियर्स ने इस सीजन में बेंगलुरू की तरह से 12 मैचों में 480 रन बनाए हैं, जिसमें 6 अर्धशतक भी माैजूद हैं। वह टीम के लिए कई बार बड़ी पारियां खेल चुके हैं। डीविलियर्स 2011 से लेकर 2018 तक बेंगलुरू के लिए सीजन खेले, जिसमें वह 3182 रन बना चुके हैं। डिविलियर्स ने एक वीडियो पोस्ट कर अपने संन्यास की जानकारी चाहने वालों तक पहुंचाई थी। उनका कहना था की वह थक चुके हैं इसलिए क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं।