Thursday , February 19 2026 10:58 AM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘कलंक’ के सेट से सामने आईं माधुरी दीक्षित की तस्वीरें, आप भी देखें एक नजर

‘कलंक’ के सेट से सामने आईं माधुरी दीक्षित की तस्वीरें, आप भी देखें एक नजर


फिल्म कलंक की शूटिंग काफी दिनों से चल रही है। अब इस फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का लुक रिवील हो गया है। आपको यहां दिखा रहे हैं इस फिल्म की शूटिंग की ऑन लोकेशन कुछ तस्वीरें जिसमें फिल्म में माधुरी का लुक कैसा होगा ये पता चल रहा है। यश जौहर और करण जौहर के ड्रीम प्रोजक्ट फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। जिसके सेट से माधुरी दीक्षित का फर्स्ट लुक सामने आया है। अपने फर्स्ट लुक में वह ब्लैक ड्रेस पहने हुए नजर आ रहीं हैं।
इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगें। फिल्म ‘कलंक’ से माधुरी और संजय दत्त 21 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ काम करने जा रहें हैं।
माधुरी इस फिल्म में एक ट्रेन्ड कथक डांसर के रोल में नजर आएंगीं, जो दूसरों को कथक सिखाती हैं। हालांकि माधुरी के इस लुक को देखने के बाद कहा जा रहा था कि उनका ये लुक फिल्म ‘देवदास’ से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन सूत्रों कि माने तो इस फिल्म का एंगल और माधुरी का रोल दोनों ही फिल्म ‘देवदास’ से मेल नहीं खाते।
फिल्म ‘कलंक’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी अंग्रेजों के दौर की कहानी है, जब लाहौर की हीरा मंडी के लोहारों ने बगावत कर दी थी।
ये फिल्म अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज होगी।