
बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। दरअसल, हाल ही में प्रियंका अमेरिका के डॉजर्स स्टेडियम में अपने तथाकथित ब्वॉयफ्रेेंड निक जोनस के साथ स्पॉट हुई। इस दौरान किसी फैन ने इस सीन को अपने फोन में कैप्चर वायरल कर दिया। इस वीडियो में प्रियंका, निक के साथ बेसबॉल स्टेडियम में अंदर आते हुए दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि यह पहली बार नहीं जब दोनों को एक साथ देखा गया है। इससे पहले निक और प्रियंका साल 2017 में एक रेड कार्पेट इवेंट में एकसाथ देखा गया था। लेकिन उस दौरान प्रियंका ने इस डेट को मजाक में टाल दिया था। बात करें निक जोनस की तो वह एक अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। फिलहाल वह 25 साल के हैं और कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website