
वॉशिंगटनः पति की मौत के बाद महिलाओं गम में डूबकर आंसू बहाते या कमजोर पड़ते तो सुना होगा लेकिन अमरीका में एक महिला को पति की मौत के बाद ऐसी लत लगी कि जानकर लोग हैरान रह गए। इस महिला को पति की मौत का इतना सदमा लगा कि अपनी पति की याद में उसकी अस्थियों की राख खाने लगी। ये सिलसिला पति की मौत के बाद एक दिन अचानक शुरू हुआ और जिससे उसके लिए पीछा छुड़ाना भी मुश्किल हो गया। अमरीकन रियलिटी शो ‘माई स्ट्रेन्ज एडिक्शन’ में केसी नाम की इस महिला की कहानी दिखाई गई थी।
6 साल की केसी के पति शॉन की मौत अस्थमा अटैक के चलते हो गई थी। पति के अंतिम संस्कार के बाद वो उसकी अस्थियों की राख घर ले आईं। केसी ने शो में बताया था कि एक दिन वो राख को कार्डबॉक्स से एक खास कलश में रख रही थीं कि तभी थोड़ी सी राख जमीन पर गिर गई।- उन्होंने बताया कि जमीन पर गिरी राख को मैंने उठा तो लिया, लेकिन मैं इसके फेंकना नहीं चाहती थी, इसलिए मैंने इसे चाट लिया। सी के मुताबिक, इसके बाद मुझे राख खाने की जो लत लगी, उससे पीछा छुड़ाना मुश्किल हो गया। पति की मौत को कई महीनों बाद तक ये लत जस की तस रही।
इतना ही नहीं, केसी शॉन की राख को लेकर हर जगह जातीं। चाहे वो मूवी देखने जा रही हों, या फिर खरीदारी करने या फिर रेस्टोंरेंट में डिनर के लिए जा रही हों। उन्होंने शो में भी इसका खुलासा किया। उन्होंने ये भी बताया था कि वो अब भी अपने पति के पसंद की डिशेज बनाती हैं। भले ही वो इसे खाती न हों। हालांकि, केसी की फैमिली और उनके फ्रेंड्स उनकी इस आदत से काफी परेशान हैं, लेकिन वो राख को अपने साथ ले जाने में काफी सुकून महसूस करती हैं। उन्होंने कहा था कि बहुत से लोग मुझ पर हंसते हैं उन्हें लगता है ये सब मेरा कोई ड्रामा है, लेकिन मैं असल में अपनी फीलिंग्स को लेकर सीरियस हूं। आखिर वो मेरा हसबैंड था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website