Thursday , February 19 2026 12:35 PM
Home / Entertainment / Bollywood / तबियत बिगड़ने के चलते अमित शाह से नही मिल पाई सुरों की मलिका लता मंगेशकर

तबियत बिगड़ने के चलते अमित शाह से नही मिल पाई सुरों की मलिका लता मंगेशकर


सुरों की मलिका लता मंगेशकर ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज मिलना था। लेकिन बीमार होने के कारण ये मुलाकात टल गई। भाजपा अध्यक्ष पार्टी के ‘‘संपर्क फॉर समर्थन’’ अभियान के लिए उनसे मुलाकात करने वाले थे। भारत रत्न से सम्मानित गायिका ने ट्वीट करते हुए बताया कि फूड पॉइजनिंग होने के कारण वह शाह से मुलाकात नहीं कर पाईं और उन्होंने उनसे फोन पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने उनकी (शाह की) अगली मुंबई यात्रा के दौरान उनसे मिलने का निवेदन भी किया।
लता ने लिखा, ‘‘आज भाजपा अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी से मेरी मुलाकात होने वाली थी, परंतु मुझे ‘फूड पॉइजनिंग’ होने की वजह से मैंने उनसे टेलीफोन पर बात कर मिलने में असमर्थता व्यक्त की और अगली बार जब वह मुंबई आएंगे तब उनसे मिलने का निवेदन किया।’’